फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीईटी-2023 की तारीख घोषित, दो दिन होगी परीक्षा, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 04 Sep 2023 08:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समूह की भर्तियों में शामिल होने के लिए अनिवार्य परीक्षा पीईटी की तारीख घोषित हो गई है। यह परीक्षा दो दिन होनी है।
विज्ञापन
परीक्षा में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अनिवार्य प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 का आयोजन 28-29 अक्तूबर को किया जाएगा। इसमें 20,07,340 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा दो दिन में कराने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


जल्द ही इसके लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए आयोग की ओर से एक से 30 अगस्त तक आवेदन लिए गए थे। पीईटी-2022 में पीईटी के अभ्यर्थियों की संख्या 37,58,209 थी। वहीं 2021 में पहली बार भी अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 20 लाख ही थी। 

मालूम रहे कि प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए पीईटी क्वालीफाई होना अनिवार्य है। पीईटी क्वालीफाई अभ्यर्थी ही इसके स्कोर के आधार पर सभी विभागों की निकलने वाली भर्तियों के लिए अर्ह होते हैं। इसमें सभी स्ट्रीम के छात्र शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें