फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कूड़ा निस्तारण को लेकर बीडीओ-एडीओ को अल्टीमेटम

Mon, 04 Sep 2023 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली।ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर सभी बीडीओ व एडीओ को अल्टीमेटम दिया गया है। डीएम माला श्रीवास्तव ने पत्र जारी करके गांवों में कूड़ा निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कूड़ा निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई होगी। सफाईकर्मी गांवों में सफाई का काम करने के बाद कूड़े को नियत स्थान पर पहुंचाकर निस्तारित कराएंगे। मॉडल गांवों में कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए है। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि डीएम के स्तर से सभी बीडीओ व एडीओ को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गांवों में कूड़ा निस्तारण से संबंधित कार्यों को शत प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें