फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में घोषित हुई धान खरीद की तारीख, पश्चिम और पूर्वी इलाकों में इस दिन से हो सकेगी खरीद-बिक्री

Sat, 20 Sep 2025 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Paddy procurement in UP: यूपी में धान खरीद की तारीखें घोषित हो गई हैं। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में इसके लिए अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं। 
विज्ञापन
यूपी में शुरू हुई धान की खरीद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में एक अक्तूबर से और पूर्वी यूपी में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए पहली सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी तक धान खरीद होगी। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान कॉमन-2369 और ग्रेड ए का रेट 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल एप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना होगा। धान की खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन जिलों में पहली अक्तूबर से होगी खरीद
मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली,आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर में भी धान खरीद पहली अक्तूबर से होगी।

यहां खरीद पहली नवंबर से
चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में पहली नवंबर से खरीद होगी। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी।

विज्ञापन

अब तक 10 हजार किसानों ने कराया पंजीकरण

धान की बिक्री के लिए 20 सितंबर तक करीब 10 हजार किसानों ने खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित सिंगल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान मोबाइल पर एसएमएस से मिले ओटीपी को भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं किसानों को भुगतान सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की तरह किसानों के बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिये ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें