फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहकारिता विभाग में छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, पैकफेड एमडी धीरेंद्र सिंह हटाए गए

Mon, 27 Jun 2022 08:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजीव यादव को निदेशक आईसीसीएमआरटी से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता मुख्यालय, लखनऊ के पद पर भेज दिया गया है। धीरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
यूपी पैकफेड के एमडी बदले
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता विभाग में सोमवार को छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए। उप्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) अरविंद कुमार सिंह को हटाकर उन्हें उप्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ (पैकफेड) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन


विभाग ने लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक राजेश कुमार कुलश्रेष्ठ को उप्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लखनऊ का एमडी नियुक्त किया है।

शशि रंजन कुमार राव को पैकफैड के महाप्रबंधक के पद से हटाकर संयुक्त सचिव (अपील) और अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता, लखनऊ मंडल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बरेली मंडल के अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता विनोद कुमार सिंह को उप्र. उपभोक्ता सहकारी संघ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजीव यादव को निदेशक आईसीसीएमआरटी से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता मुख्यालय, लखनऊ के पद पर भेज दिया गया है। धीरेंद्र सिंह को एमडी पैकफेड से हटाकर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उन्हें प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें