फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुस्लिम राजनीति के बहाने ओवैसी का अखिलेश पर हमला, आजम खां के मसले पर मुस्लिम सांसदों पर उठाए सवाल

Thu, 12 Nov 2026 07:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन के एलान के वक्त समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। आजम खां के बहाने उन्होंने सपा सांसदों पर जमकर हमले किए। 
विज्ञापन
ओवैसी का अखिलेश पर सीधा हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन के एलान के वक्त समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के मंच से उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व, सपा की मुस्लिम राजनीति और अयोध्या में राम मंदिर जाने के उनके प्रस्तावित कार्यक्रम पर सवाल उठाए। आजम खान का नाम लेकर उन्होंने सपा के मुस्लिम सांसदों और विधायकों को भी घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन


अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के कार्यक्रम पर तंज कसते हुए ओवैसी ने अमीर मीनाई का शेर पढ़ा....सरकती जाए है रुख से नकाब आहिस्ता-आहिस्ता, निकलता आ रहा है तेरा चेहरा आहिस्ता-आहिस्ता। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और पूर्व ही रहेंगे। ओवैसी ने सपा अध्यक्ष की राजनीतिक विरासत और उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को लगी गोली का जिक्र करते हुए कहा कि गोली लगने का दर्द आज भी उनके भाई की कमर में है। चंद्रशेखर ने कहा कि दलित उत्पीड़न पर विपक्ष चुप रहता है।

Trending Videos

...क्या अखिलेश ने आजम से अनुमति ली

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala
ओवैसी ने आजम खान का मुद्दा उठाकर सपा की मुस्लिम राजनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के कार्यक्रम पर सपा के मुस्लिम सांसद और विधायक क्या सोच रहे हैं? क्या अखिलेश ने इस बारे में आजम खान से अनुमति ली है? उन्होंने सवाल किया कि जब आजम खान मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब समाजवादी पार्टी ने उनके लिए क्या किया? ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद से जुड़े घटनाक्रम के बाद कई लोगों और उनके परिवारों को मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं। ऐसे में सपा के मुस्लिम नेताओं को अपने नेतृत्व से सवाल करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुस्लिम समाज को चुनाव के समय राजनीतिक समर्थन के लिए इस्तेमाल करती है, लेकिन उसके हितों के सवाल पर अपेक्षित मजबूती नहीं दिखाती।

एसआईआर के बहाने चुनाव आयोग को घेरा

ओवैसी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने संबंधी दावे का आधार पूछा। उन्होंने चुनाव आयोग से हटाए गए मतदाताओं की सूची और नाम काटने के कारण सार्वजनिक करने की मांग की। ओवैसी ने आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए देशभर में 2.89 करोड़ नाम हटाए जाने की बात कही। उन्होंने पूछा कि इनमें कितने लोग गैर भारतीय नागरिक पाए गए हैं। आवैसी ने कहा कि पहले ही बताया था कि एसआईआर बैकडोर एनआरसी है।
विज्ञापन

संविधान और आरक्षण से छेड़छाड़ की तो दिन में तारे दिखा देंगे

सांसद चंद्रशेखर आजाद व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala
चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि संविधान और आरक्षण खत्म करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, भाजपा का लक्ष्य संविधान और आरक्षण को खत्म करना है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। अगर ऐसा करने की कोशिश भी की तो सरकार को दिन में तारे दिखा देंगे। वहीं बुलडोजर एक्शन पर कहा कि ढहाई गईं एक एक मस्जिद के लिए लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आएदिन फेक एनकाउंटर होते हैं, मूर्तियां तोड़ी जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें