फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंद्रशेखर का एक और बड़ा एलान,  कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा देंगे, गठबंधन को बताया जनता की नई उम्मीद

Thu, 12 Nov 2026 06:53 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को जनता की नई उम्मीद बताया। उन्होंने सत्ता में आने पर कक्षा एक से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा, बेहतर अस्पताल, युवाओं के लिए रोजगार, महिला सुरक्षा और लंबित भर्तियों का बैकलॉग पूरा करने का वादा किया।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को लेकर जनता में काफी उत्साह है। जनता ने 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 में दूसरे दलों और गठबंधनों को कई मौके दिए, लेकिन वे भाजपा को रोकने में सफल नहीं हुए। अब जनता का भरोसा आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के गठबंधन यानी सामाजिक परिवर्तन मोर्चे पर है।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि मोर्चा सत्ता में आने पर कक्षा एक से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगा। इसके लिए बेहतर बुनियादी सुविधाओं वाले उत्कृष्ट स्कूल बनाए जाएंगे। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, स्वच्छ परिसर और पीने का साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास होगा, जिसके लिए अभिभावकों को निजी स्कूलों में हर महीने हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बेहतर अस्पताल और रोजगार पर जोर

चंद्रशेखर ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि जनता के लिए अच्छे अस्पताल बनाए जाएंगे, जहां जांच और इलाज आसानी से उपलब्ध हो सके। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाएगा। अस्पतालों और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की भी बात कही।

उन्होंने युवाओं के रोजगार के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने और स्थानीय स्तर पर निवेश आकर्षित करने का वादा किया। कहा कि ऐसे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिनसे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और उन्हें काम की तलाश में दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा और लंबित भर्तियों का मुद्दा उठाया

चंद्रशेखर ने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे। गरीबों की आर्थिक स्थिति सुधारने और लंबित भर्तियों के बैकलॉग को पूरा करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा और गरीबों के आर्थिक सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर काम करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें