फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव में एक साथ दिखेंगे ओवैसी-चंद्रशेखर, दलित-मुस्लिम वोट पर होगा फोकस; 150 सीटों पर लड़ने की चर्चा

Wed, 11 Nov 2026 10:26 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन की चर्चा है। 12 नवंबर को लखनऊ में औपचारिक घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दल करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। गठबंधन का फोकस दलित-मुस्लिम मतदाताओं पर रहेगा।
विज्ञापन
चुनाव में एक साथ दिखेंगे ओवैसी-चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मुकाबले अब पीडीएम की राजनीति खड़ी करने की तैयारी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा 12 नवंबर को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हो सकती है।

विज्ञापन


इस गठबंधन को प्रदेश में तीसरे राजनीतिक मोर्चे के रूप में देखा जा रहा है। अब तक भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबले की तस्वीर बन रही थी। बसपा प्रमुख मायावती भी अलग चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में ओवैसी और चंद्रशेखर की पहल से विपक्षी खेमे में एक और राजनीतिक विकल्प सामने आएगा।
 

Trending Videos

दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश

दोनों नेताओं की नजर प्रदेश के दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर है। चंद्रशेखर आजाद जहां दलित राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं के बीच एआईएमआईएम का जनाधार बढ़ाने में जुटे हैं। दोनों को साथ लाकर एक साझा राजनीतिक मंच तैयार करने की रणनीति है। इसके जरिये सामाजिक न्याय, राजनीतिक हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सकता है।

 

150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक दोनों दल प्रदेश की करीब 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें मुस्लिम बहुल सीटों पर एआईएमआईएम और दलित प्रभाव वाली सीटों पर आजाद समाज पार्टी की दावेदारी हो सकती है। सीटों के बंटवारे का अंतिम खाका अभी सामने नहीं आया है। गठबंधन में कुछ अन्य छोटे दलों को भी शामिल करने की कोशिश हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन के नाम और आगे की रणनीति का खुलासा हो सकता है।

 

विज्ञापन

सपा के लिए बढ़ सकती है चुनौती

इस नए गठबंधन की राजनीतिक अहमियत इसलिए भी है क्योंकि ओवैसी पहले विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं। लेकिन सपा की ओर से उन्हें साथ लेने की पहल नहीं हुई। अखिलेश यादव 2027 का चुनाव अपने मौजूदा सहयोगियों के साथ लड़ने की तैयारी में हैं।

ऐसे में ओवैसी और चंद्रशेखर का अलग मोर्चा बनाना सपा के पीडीए समीकरण के सामने नई चुनौती पेश कर सकता है। हालांकि, इस गठबंधन का वास्तविक असर सीटों पर कितना पड़ेगा, यह उम्मीदवारों के चयन, संगठन की ताकत और मतदाताओं के रुख से तय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें