फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सर्वोदय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का आदेश, छात्रों के साथ लगातार होगा संवाद

Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद सर्वोदय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। छात्राओं के प्रदर्शन के बाद पूरे प्रदेश के स्कूलों में मुआयना कराया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ में छात्राओं ने किया था विरोध प्रदर्शन। - फोटो : फेसबुक अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग ने सर्वोदय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का आदेश जारी कर दिया है। पांच सौ से अधिक इन शिक्षकों ने पिछले सत्र में भी सेवाएं दी थीं, लेकिन इस बार जून में विभाग ने अतिथि शिक्षकों को नए सिरे से रखे जाने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया।

विज्ञापन


इस फैसले के खिलाफ पिछले सत्र में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में इन शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

यहां बता दें कि प्रदेश में समाज कल्याण विभाग के 100 से ज्यादा सर्वोदय विद्यालय हैं। निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह ने बताया कि सभी जिलों में डीएम, सीडीओ, उप निदेशक समाज कल्याण और जिला समाज कल्याण अधिकारियों ने सर्वोदय विद्यालयों का मुआयना किया।
विज्ञापन


उच्चस्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग करके भी जरूरी निर्देश दिए गए। विद्यालयों में कमियों को दूर करने के लिए कहा गया। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों के साथ लगातार संवाद किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें