फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : टीएल वासवानी की जयंती पर सीएम योगी ने प्रदेश भर में गोश्त की दुकानें बंद रखने के दिए निर्देश

Wed, 24 Nov 2021 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दूबे की ओर से जारी शासनादेश के जरिए सभी मंडलायुक्तों, डीएम, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने शिवरात्रि की तरह टीएल वासवानी की जयंती के अवसर पर भी बृहस्पतिवार को प्रदेश में गोश्त की दुकानों और पशु बधशालाओं को बंद रखने का फैसला किया है। इसके लिए सभी नगर निकायों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दूबे की ओर से जारी शासनादेश के जरिए सभी मंडलायुक्तों, डीएम, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती व शिवरात्रि के महापर्व की भांति टीएल वासवानी के जन्मदिन पर पशु बधशालाओं और गोश्त की दुकानों बंद रखने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें