फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंधी-बारिश से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त, 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, कई रास्ते में रुकीं, कुछ का रूट बदला

Thu, 12 Sep 2024 12:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

20 trains affected: बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आई आंधी और बारिश का असर ट्रेनों के संचालन में पड़ा। इससे कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा। 
विज्ञापन
बारिश का असर ट्रेनों पर पड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलमनगर-शाहजहांपुर रेलखंड में उमरताली-दलेलनगर के बीच बारिश और आंधी के चलते बुधवार तड़के तीन बजे रेलवे की ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। कुछ स्थानों पर पोल क्षतिग्रस्त होने से अप-डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। बरेली से होकर गुजरने वाली वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा।

विज्ञापन


शाहजहांपुर-लखनऊ के बीच चार घंटे बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। इस दौरान चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजनेट किया गया। 10 ट्रेनों ने यात्रियों को आठ घंटे तक इंतजार भी कराया। इस दौरान कई ट्रेनों को रोजा तक लाने के लिए डीजल इंजन का इस्तेमाल करना पड़ा। सूचना मिलते ही उन्नाव और बालामऊ के लिए लोको पायलटों की टीमों को रवाना कर दिया गया। रास्ते में रोकी गई ट्रेनों को रोजा तक डीजल इंजन से लाने के बाद आगे इलेक्ट्रिक इंजन से रवाना किया गया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि उमरताली-दलेलनगर के बीच बारिश और आंधी से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण समस्या आई। इससे कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं। लाइन को ठीक कर लिया गया है।

इन ट्रेनों के रूट बदले
22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ-डालीगंज-सीतापुर-बरेली के रास्ते चलाई गई। इसके अलावा 20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को लखनऊ-उन्नाव-बालामऊ के रास्ते और 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस को लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन


यह ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजनेट
14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14308 बरेली- प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को लखनऊ से शॉर्ट ओरिजनेट किया गया। 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस और 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस को लखनऊ स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।

विज्ञापन

चार घंटे की देरी से चलाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को लखनऊ से तड़के 5:15 बजे के स्थान पर 9:05 बजे चलाया गया। यह ट्रेन चार घंटे देरी से सुबह 8:33 के स्थान पर दोपहर 12:21 बजे बरेली आई। 25546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को भी दोपहर 2:25 बजे के स्थान पर चार घंटे देरी से 18:25 बजे चलाया गया।

यह ट्रेनें नौ घंटे तक देरी से आईं
05284 दिल्ली-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन नौ घंटे, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस सात घंटे, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस सात घंटे, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस चार घंटे, 12371 कुंभ एक्सप्रेस चार घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे देरी से बरेली आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें