फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Transport: सरकारी बसों में सफर कर सुविधाएं परखेंगे अधिकारी, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 06 Jun 2022 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के परिवहन मंत्री ने बयान जारी कर निर्देश दिया है कि बसों में सुविधाएं परखने के लिए अधिकारी भी सरकारी बसों से सफर करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी अब बसों में सफर करके सुविधाएं परखनी होगी। इस संबंध में परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश की जनता को एक बेहतर परिवहन सुविधा मिले।

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि न केवल यात्रा के दौरान बस में, बल्कि बस अड्डों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोडवेज अधिकारियों को बसों में सफर करने के लिए टीमें बनाकर अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी समय-समय पर बसों का निरीक्षण कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें