फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करने वाला अधिकारी निलंबित, शादीशुदा की कराई फिर से शादी

Wed, 31 Jan 2024 07:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने प्रशासनिक जांच और एफआईआर के आधार पर होने वाली जांच में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गड़बड़ी करने वाले सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में पहले ही आरोपी अधिकारी सहित आठ अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ बलिया में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

विज्ञापन


सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आरोपी सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) ने ग्राम पंचायत मानिकपुर से आर्चना, रंजना व सुमन को शामिल करवाया। इसी तरह ग्राम पंचायत सुल्तानपुर से प्रियंका, सोनम, पूजा, सन्जू और रमिता का भी विवाह 25 जनवरी को संपन्न हुआ। इन सभी का सत्यापन सुनील कुमार ने किया था। जांच में खुलासा हुआ कि संजू का विवाह तीन साल और पूजा का विवाह एक वर्ष पहले हो चुका है। इसके अतिरिक्त अर्चना, रंजना, सुमन, रमिता और प्रियंका का विवाह भी वर्ष 2023 में हो चुका है।

जांच में यह भी सामने आया कि सोनम का अभी विवाह तय ही नहीं है। इसके बावजूद उसे लाभार्थी के रूप में शामिल किया गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने प्रशासनिक जांच और एफआईआर के आधार पर होने वाली जांच में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें