उत्तर प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक बढ़ा दी है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बदली परिस्थितियों में बहुत से विद्यार्थी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक बढ़ा दी गई है। वहीं, संस्था द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जनवरी रखी गई है। वहीं, कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण अब 10 जनवरी तक होगा।