फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : यूपी में सर्दी का सितम, 6.5 डिग्री के साथ फैजाबाद रहा सबसे ठंडा, कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

Tue, 20 Dec 2022 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP News: उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम अब शुरू हो गया है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी है तो दूसरी तरफ पारे ने दहाई से नीचे का गोता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम अब शुरू हो गया है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी है तो दूसरी तरफ पारे ने दहाई से नीचे का गोता लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, फैजाबाद सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ जबकि गोरखपुर, बलिया और बस्ती को छोड़कर ज्यादातर शहरों में पारा 10 से नीचे रहा। 

चुर्क (6.8), मेरठ (7), कानपुर नगर और फुर्सतगंज (7.6), मुजफ्फरनगर (7.8) में भी न्यूनतम पारा 8 डिग्री से नीचे बना रहा। वहीं अधिकतम तापामान भी गिरना शुरू हो गया है। अलीगढ़ में यह 20 से कम होकर 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। अन्य जगहों 21 से 28 डिग्री केबीच बना हुआ है। बांदा में पारा 28.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें