फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार लखनऊ में आईपीएल की धूम : सुपर जायंट्स का होम ग्राउंड होने के कारण इकाना में सात मैचों का आयोजन संभव

Mon, 19 Dec 2022 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इकाना स्टेडियम में अगले साल भारत और न्यूजीलैंड टी-20 (29 जनवरी) और आईपीएल के अलावा विश्वकप के मुकाबले भी आयोजित किए जा सकते हैं। इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टेडियम को अक्तूबर-नवंबर माह में होने वाले विश्वकप आयोजन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना स्टेडियम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहने को तो शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के खाते में तमाम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के सफल आयोजन की लंबी फेहरिस्त है। हालांकि जब बात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आती है तो दुनिया की आज तक इस प्रतिष्ठित लीग से स्टेडियम की दूरी बनी हुई है। यह इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है और यहां पर लीग सात मुकाबले खेले जा सकते हैं।  

विज्ञापन


आगामी 23 दिसंबर को आईपीएल के मिनी प्लेयर ऑक्शन के बाद गर्वनिंग बॉडी की मीटिंग में इस फैसले को अमली जामा पहनाया जा सकता है। अगले साल मार्च- अप्रैल माह में प्रस्तावित लीग की फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के चीफ कोच एंडी फ्लावर ने स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में खुले शब्दों में कहा कि लीग से पहले हमारी टीम लखनऊ में रहकर ट्रेनिंग करेगी और यहीं पर अपनी सात मुकाबले भी खेलेगी। उन्होंने स्टेडियम की सुविधाओं की खुले दिल से तारीफ भी की और बोले कि स्टेडियम प्रांगण में बी ग्राउंड अभ्यास के लिए शानदार है और मुख्य स्टेडियम की तो बात ही निराली है। बताते चले कोराना संक्रमण के निजात मिलने के बाद इस साल की लीग में सभी टीमों को अपने होमटर्फ में खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए उच्च स्तर पर सहमति भी बन चुकी है। 23 दिसंबर को मिनी प्लेयर ऑक्शन के बाद गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लीग का शेड्यूल और आयोजन स्थल की घोषणा हो सकती है।

विश्वकप मुकाबलों के आयोजन की भी नजर
इकाना स्टेडियम में अगले साल भारत और न्यूजीलैंड टी-20 (29 जनवरी) और आईपीएल के अलावा विश्वकप के मुकाबले भी आयोजित किए जा सकते हैं। इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टेडियम को अक्तूबर-नवंबर माह में होने वाले विश्वकप आयोजन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। सूत्रों की माने तो यहां हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का सफल आयोजन स्टेडियम को विश्वकप के तीन से चार मुकाबले दिला सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इकाना स्टेडियम में आने वालों सालों में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की झड़ी लग जाएगी।
विज्ञापन


हम अपने स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों के आयोजन का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन ने स्टेडियम में लीग की तैयारियों की बात की है। हमें पूरी उम्मीद है कि सुपर जायंट्स की टीम यहां अपने सभी सात लीग मुकाबले खेलेगी। - उदय सिन्हा (एमडी, इकाना स्पोर्ट्स सिटी)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें