फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : परिवहन आयुक्त का आदेश- आज और कल हरेक निजी एवं व्यवसायिक वाहन पर लगाएं तिरंगा, साथ में दी यह हिदायत

Mon, 14 Aug 2023 06:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने ट्रक यूनियन, बस यूनियन, टैंपो, टैक्सी यूनियन आदि के पदाधिकारियों साथ सामंजस्य स्थापित करने को कहा है। कहा है कि सभी चालक इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि यह फटे नहीं और इसे सही रूप में बांधा जाए।
विज्ञापन
Independence Day - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने प्रदेश के सभी उप परिवहन आयुक्त, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन,प्रवर्तन), समस्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन, प्रवर्तन) को निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 14 व 15 अगस्त, 2023 को प्रदेश में समस्त पंजीकृत वाहनों (निजी एवं व्यवसायिक) पर राष्ट्रीय ध्वज लगवाया जाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने ट्रक यूनियन, बस यूनियन, टैंपो, टैक्सी यूनियन आदि के पदाधिकारियों साथ सामंजस्य स्थापित करने को कहा है। कहा है कि झंडे को चालक की तरफ साइड मिरर के साथ बांधा जाएगा और सभी चालक इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि यह फटे नहीं और इसे सही रूप में बांधा जाए। यानी ऊपर केसरिया रंग और नीचे हरा रंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें