फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्राचीन स्मारकों व धरोहरों को संरक्षित करने के लिए सर्वेक्षण के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दिए नि

Wed, 27 Jul 2022 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्राचीन धरोहरों की स्थापत्य शैली, मूर्तिकला व भवनों की बनावट अमूल्य धरोहर को दर्शाती है। लोग इनका इतिहास जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसलिए ऐसे स्मारकों, भवनों को संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन
जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित प्राचीन स्मारकों व धरोहरों को संरक्षित करने के लिए उनका सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाने को कहा है। साथ ही उप्र राज्य पुरातत्व द्वारा संरक्षण के लिए प्रस्तावित प्राचीन स्मारकों व स्थलों को संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री मंगलवार को उप्र राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन धरोहरों की स्थापत्य शैली, मूर्तिकला व भवनों की बनावट अमूल्य धरोहर को दर्शाती है। लोग इनका इतिहास जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसलिए ऐसे स्मारकों, भवनों को संरक्षण जरूरी है। प्रदेश में बहुत से स्थानों पर टीलों की खुदाई नहीं हो सकी है। इनके नीचे कोई प्राचीन सभ्यता बहुमूल्य कलाकृतियां, अन्य अवशेष दबे हो सकते हैं। इसलिए ऐसे स्थानों का भी सर्वे करके संरक्षित किए जाने की जरूरत है। पर्यटन मंत्री ने सीतापुर में स्थित शिव मंदिर अलावलपुर, लखनऊ के बड़ा शिवाला, मुन्नालाल खेड़ा समेत अन्य स्मारकों व स्थलों को संरक्षित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें