फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एसआईटी करेगी जहरीली कफ सिरप मामले की जांच, ड्रग माफियाओं के खिलाफ 128 एफआईआर दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 05:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में जहरीली कफ सिरप मामले की जांच राज्य स्तरीय एसआईटी से करवाई जाएगी। मामले में अब तक 128 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में जहरीली कफ सिरप मामले की जांच आईजी के नेतृत्व में गठित होने वाली राज्य स्तरीय एसआईटी करेगी। कफ सिरप से मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। ये जानकारी सोमवार को यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 128 एफआईआर दर्ज हुई हैं। किसी भी ड्रग की तरह कफ सिरप के भी स्टॉकिस्ट हैं जिसमें कुछ अवैध रूप से सिरप बेच रहे थे। मामले में पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कहा कि कफ सिरप के बांग्लादेश और नेपाल में भी बेचे जाने का इनपुट मिला है। जांच की जा रही है।

जांच के दायरे में आई फर्मों और आरोपियों की फायनेंशियल ट्रेल खंगाली जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दुबई भागे आरोपियों का प्रत्यर्पण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें