पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के गड्ढे भरने (पैच रिपेयर) का काम युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया है। दिवाली से पहले 50 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। इस पर कुल 400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, प्रदेश में दुर्गा पूजा मार्ग 22 सितंबर से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।