फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में 69 जर्जर पुलों के स्थान पर नए पुल बनाएगा पीडब्ल्यूडी, जल्द मिलेगी मंजूरी

Wed, 07 Aug 2024 07:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

75 पुलों में से 6 पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण पहले ही स्वीकृत हो चुका है। इस तरह से 69 पुलों को नए सिरे से बनाने की कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। पीडब्ल्यूडी सूत्रों के मुताबिक, शीघ्र ही इन पुलों को मंजूरी मिल जाएगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूडी प्रदेश के 69 जर्जर पुलों के स्थान पर नए पुल बनाएगा। इसके लिए शासन को करीब 225 करोड़ रुपये की कार्ययोजना भेजी गई है। ये पुल सभी 18 मंडलों में स्थित हैं।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने कुछ समय पहले प्रदेश में 50 साल से ज्यादा पुराने पुलों का सर्वे कराया था। इनमें से 83 पुल यातायात के लिए सुरक्षित बताए गए। इनमें से लखीमपुर खीरी में स्थित एक पुल की मरम्मत कराई जा रही है, जबकि 4 पुलों के बराबर में नए पुल बनाए जा चुके हैं। वहीं 3 पुल सिंचाई विभाग के अधीन है।

शेष 75 पुलों में से 6 पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण पहले ही स्वीकृत हो चुका है। इस तरह से 69 पुलों को नए सिरे से बनाने की कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। पीडब्ल्यूडी सूत्रों के मुताबिक, शीघ्र ही इन पुलों को मंजूरी मिल जाएगी। स्थानीय खंड कार्यालयों को निर्माण के लिए आवश्यक एस्टीमेट की तैयारी करने के लिए कह दिया गया है, ताकि शीघ्र काम शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें