राजीव कृष्ण, कार्यवाहक डीजीपी यूपी।
- फोटो : अमर उजाला।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से स्थायी डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग को दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो बीते सप्ताह भेजे गए संशोधित प्रस्ताव में 1994 बैच तक के अफसरों के नाम शामिल हैं।