फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : हड़ताली इंजीनियरों की कुंडली खंगालने की तैयारी, गुपचुप तरीके से कॉरपोरेशन करा रहा है चिह्नित

Wed, 22 Mar 2023 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विद्युत निगम में कार्यरत कई अभियंताओँ के बारे में निरंतर शिकायत मिलती रही है। हड़ताल में कई अभियंता ऐसे थे, जिनकी संपत्ति आय से अधिक होने का शक रहा है। अब ऐसे अभियंताओं को चिन्हित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
power corporation - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत निगम में हुई हड़ताल में शामिल अभियंताओं की कुंडली खंगालने की तैयारी चल रही है। इनकी संपत्ति की जांच हो सकती है। इसके लिए कुछ इंजीनियरों को चिह्नित किया जा रहा है। संपत्ति के संबंध में दिए गए घोषणा पत्र की पड़ताल की जाएगी। फिर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन


विद्युत निगम में कार्यरत कई अभियंताओँ के बारे में निरंतर शिकायत मिलती रही है। हड़ताल में कई अभियंता ऐसे थे, जिनकी संपत्ति आय से अधिक होने का शक रहा है। अब ऐसे अभियंताओं को चिन्हित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए उनकी संपत्ति के घोषणा पत्र निकलवाने के आदेश दिए गए हैं। 

सूत्रों का कहना है कि संपत्ति घोषणा पत्र जमा करने वाले सेक्शन को पांच साल पहले के घोषणा पत्र और पिछले सत्र के घोषणा पत्र की प्रतियां निकालने का निर्देश दिया गया है। इस सेक्शन में कुछ कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है ताकि पत्रावलियां इकट्ठी करने के बाद गुपचुप तरीके से संपत्ति का ब्यौरा जुटाकर शासन को भेजा जा सके।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अभियंता
विद्युत कर्मियों के साथ किए गए समझौते का पालन करने के बजाय निगम दूसरे कामों में उलझ रहा है। अभियंता हर जांच के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे खुद अपनी संपत्ति की घोषणा करते हैं। जाचं के नाम पर डराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संघर्ष समिति से जुडे अभियंता किसी भी दमनात्मक कार्रवाई से डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन

- शैलेंद्र दुबे, संयोजक विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें