स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उप्र की सरकार प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने का अभियान पूरी गति से चला रही है। रिकार्ड नल कनेक्शन कर उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है। योगी के नेतृत्व में हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उप्र सरकार ने उन्हें तगड़ी पहल की। हर घर जल योजना के तहत 17 सितंबर को 1 लाख 20 हजार 821 घरों तक नल कनेक्शन दिया गया। 24 घंटों के भीतर तो यह संख्या लगभग 1 लाख 60 हजार परिवारों तक पहुंची। सरकार का दावा है कि यह एक कीर्तिमान है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार पीएम के जन्मदिवस शनिवार को घर-घर नल कनेक्शन देने में यूपी की रफ्तार सभी प्रदेशों से आगे रही। इस दिन पूरे देश में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2 लाख 59 हजार नल कनेक्शन दिए गये जिनमें अकेले उप्र सरकार ने 1 लाख 20 हजार 821 परिवारों में नल कनेक्शन किए। जल जीवन मिशन के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 17 सितंबर को आंध्र प्रदेश ने 30643, कर्नाटक 25377, तमिलनाडु 18671, महाराष्ट्र 17649, मध्य प्रदेश 16609 ने नल कनेक्शन लगाए। देश भर में किए गए नल कनेक्शनों का 40 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी ने पूरा किया।
51 हजार का था लक्ष्य
इस दिन सरकार ने 51 हजार परिवारों को नल से कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया था। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने लक्ष्य से तीन गुना अधिक परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की सौगात पहुंचाई। एक सप्ताह पहले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई विभाग की बैठक में यह लक्ष्य तय किया गया था।
विज्ञापन
देवरिया नंबर एक बना
इस दिन दो दर्जन से अधिक जिले ऐसे रहे जिन्होंने नल कनेक्शन देने की बड़ी छलांग लगाई। इनमें एक दिन में देवरिया 4212 नल कनेक्शन देकर नंबर एक पर रहा। गोरखपुर 4038 कनेक्शन के साथ दूसरे, महोबा 3651 कनेक्शन देकर तीसरे, लखीमपुर खीरी 3748 नल देकर चौथे और मिर्जापुर 3523 नल कनेक्शन देने में पांचवें स्थान पर रहा।
यूपी ने फिर खुद को साबित किया : स्वतंत्र देव
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उप्र की सरकार प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने का अभियान पूरी गति से चला रही है। रिकार्ड नल कनेक्शन कर उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है। योगी के नेतृत्व में हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।