फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : भूखंड आवंटन घोटाले में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रबंधक निलंबित

Thu, 21 Jul 2022 02:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

औद्योगिक विकास मंत्री ने विभागीय जांच के दिए आदेश । ग्रेटर नोएडा में तैनाती के दौरान अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अपने स्तर से पुराने भूखंडों का आवंटन निरस्त करने और रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप में हुई कार्रवाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) में प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) के पद पर तैनात गौरव बंसल को निलंबित कर दिया है। गौरव के खिलाफ यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनाती के दौरान नियमों को ताक पर रखकर कृषक आबादी वाले कई भूखंडों का आवंटन निरस्त करने और बाद में उसे चहेतों को आवंटित करने के मामले में की गई है।

विज्ञापन

इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में गौरव कृषक आबादी विभाग का काम देख रहे थे। उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अपने स्तर से ही पहले कई भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने 8 चहेते आवंटियों को उन भूखंडों का आवंटन कर दिया। खास बात यह रही कि आवंटन निरस्त करने और फिर से आवंटित करने की कार्यवाही के लिए सक्षम स्तर से अनुमति भी नहीं ली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें