फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : आधी भरने पर ही चलेंगी रात्रि सेवा की रोडवेज बसें, एमडी ने लोड फैक्टर की समीक्षा की

Wed, 13 Dec 2023 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रात्रि सेवा की बसें आधी भरने के बाद ही रवाना किया जाना चाहिए। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने क्षेत्रीय स्तर पर लोड फैक्टर की समीक्षा कर इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात्रि सेवा की बसें आधी भरने के बाद ही रवाना किया जाना चाहिए। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने क्षेत्रीय स्तर पर लोड फैक्टर की समीक्षा कर इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


परिवहन मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि 50 प्रतिशत लोड फैक्टर से कम पर बसें संचालित न हों। सभी नोडल अधिकारी सुनिश्चित करके ही बसों को रवाना करें। दरअसल, क्षेत्रीय स्तर पर उचित समीक्षा न होने के कारण बहुत से क्षेत्रों से कम लोड फैक्टर पर बसें संचालित हो रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर निगम एमडी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीन प्रत्येक डिपो की दिल्ली के लिए चलने वाली बसों की समीक्षा कर मुख्यालय को 22 दिसंबर तक रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि बताया कि दिल्ली से आने वाली अधिकांश बसों का लोड फैक्टर बेहतर रह रहा है लेकिन दिल्ली जाने वाली बसों का लोड फैक्टर औसत से भी कम है।

उन्होंने कहा कि नई बस सेवाओं को सफल बनाने के लिए दो माह तक छूट दी गई है, जिससे लोड फैक्टर में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। 50 प्रतिशत से ऊपर लोड फैक्टर पर ही बसों को चलाया जाए। ऐसा नहीं करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें