फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 12 जिलों में होगी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

Mon, 25 Jul 2022 06:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा होगी। 25 जुलाई को प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 31 जुलाई को राजस्व लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा प्रदेश के 12 जिलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई किया है।
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश मिश्रा ने बताया कि आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा शुल्क जमाकर ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 8085 पदों भर्ती के लिए 2.47 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें