फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : मुख्यमंत्री योगी ने चार जिलों में हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण, मेरठ और बागपत में बरसाए फूल

Mon, 25 Jul 2022 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर, बागपत के पुरा महादेव, मुजफ्फरनगर के शिव चौक और गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर के ऊपर से गुजरा और कांवड़ यात्रा का वृहद सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा हवाई निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी ने हिंडन एयरबेस से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते हुए गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में हवाई निरीक्षण किया, जिसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से मेरठ और बागपत में कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। 
विज्ञापन


पुष्प वर्षा को शिवभक्तों ने खूब सराहा
मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर, बागपत के पुरा महादेव, मुजफ्फरनगर के शिव चौक और गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर के ऊपर से गुजरा और कांवड़ यात्रा का वृहद सर्वेक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा को शिवभक्तों ने खूब सराहा।

सीएम ने कांवड़ियों का किया अभिवादन
उड़ान के दौरान मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर काफी नीचे आया तो शिवभक्तों ने  योगी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाईवे पर कांवड़ियों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया तो कांवड़ियों ने भी हाथ हिलाते हुए अपने मन के भाव उन तक पहुंचा दिए। 
विज्ञापन


चार जनपदों का हवाई निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही कांवड़ियों को निर्बाध व सुगम यात्रा के संदर्भ में प्रदेशस्तरीय बैठक की थी और समस्त अधिकारियों को कांवड़ियों के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश दिए थे। इन्हीं सब दिशा निर्देशों और प्रशासन द्वारा किये गए प्रबंध के संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश के चार जनपदों का हवाई निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें