फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : लखनऊ आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कल मुख्यमंत्री योगी से करेंगे मुलाकात

Wed, 31 Jul 2024 05:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष की पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी एक अगस्त को लखनऊ आएंगे। वे विभागीय कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष की पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करेंगे।

मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने जयंत चौधरी के आगमन को देखते हुए प्रदेश कार्यालय पर बैठक की। इसमें उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग स्वागत की जिम्मेदारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें