फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : जेल मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस से नदारद रहे जेल विभाग के अफसर, दो नई केंद्रीय कारागारों के लिए हुआ 692 पदों का सृजन

Thu, 07 Jul 2022 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति की लोकभवन के मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन की उपलब्धियां गिनाने के लिए आयोजित की गई विभागीय मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस से विभाग के अफसर ही नदारद रहे। पत्रकारों के कई सवाल जिसकी जानकारी मंत्री को नहीं थी, मंत्री को सही तथ्यों की जानकारी देने के लिए भी कोई अफसर मौजूद नहीं था।

विज्ञापन

    
हुआ यह कि कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति की लोकभवन के मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी। प्रेस कांफ्रेंस शुरू हुई मंत्री ने पहले जेल विभाग की 100 दिन की उपलब्धियां गिनानी शुरू की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कारागार इटावा के लिए 300 और केंद्रीय कारागार बरेली द्वितीय को क्रियाशील करने के लिए 392 पदों का सृजन किया गया है। 10 जेलों में हैवी ड्यूटी वाशिंग मशीन लगाई गई है।

23 कारागारों में 29 चपाती मेकर मशीन लगाई गई है। लक्ष्य के अनुसार आजीवन कारावास में निरुद्घ 500 बंदियों को रिहा किया जा चुका है। मंत्री ने बताया कि स्वंयसेवी संस्थाओं और कौशल विकास मिशन आईटीआई पालीटेकिभनक के सहयोग से प्रदेश की कारागारों के 500 बंदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 4635 बंदियों का प्रशिक्षण कार्य पूरा कराया गया है। 915 जेल अधिकारियों व कर्मियों का प्रशिक्षण कार्य पूरा कराया गया है।
विज्ञापन


15043 बंदियों को अध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के लिए योग एवं ध्यान कराया गया। जेल विभाग के 1664 विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जेलों के निर्माणाधीन कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि बंदियों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। बच्चों के खेलकूद के लिए पार्क बनाए जा रहे हैं। बंदियों द्वारा निर्मित सामग्री को जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए आउटलेट की व्यवस्था की जा रही है।
    
मंत्री से सवाल पूछा गया कि पिछले वर्ष योग दिवस पर सजा पूरी कर चुके कैदियों को छोड़ने की व्यवस्था शुरू की गई थी, इस बार योग दिवस पर कितने कैदी छोड़े गए। मंत्री ने कहा कि योग दिवस पर प्रदेश भर की जेलों में बड़े पैमाने पर आयोजन हुए। लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मंत्री से कैदियों को वीडियो कालिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी सवाल किए गए, जिसे मंत्री टाल गए। शायद विभाग के अधिकारी होते तो वह सही तथ्यों से मंत्री को अवगत करा सकते थे।

मंत्री ने होमगार्ड विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया कि होमगार्ड के मस्टर रोल को आनलाइन किया जा चुका है। प्रशिक्षण भत्ता 260 रुपये से बढ़ाकर 786 रुपये कर दिया गया है। होमगार्ड विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। होमगार्ड विभाग से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार मंत्री के बगल में बैठे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें