फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : माध्यमिक के शिक्षकों की छुट्टियां अब मानव संपदा पोर्टल से, विभाग ने आवेदन निस्तारण की तय की समय सीमा

Mon, 05 Jun 2023 11:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार माध्यमिक के विद्यालयों में तैनात एलटी ग्रेड, प्रवक्ता संवर्ग, अधीनस्थ राजपत्रित वेतनमान वाले शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों के सभी तरह की छुट्टी के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की सभी तरह की छुट्टियां अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकृति की जाएंगी। विभाग ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों व आवेदन के निस्तारण की समय सीमा भी निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार माध्यमिक के विद्यालयों में तैनात एलटी ग्रेड, प्रवक्ता संवर्ग, अधीनस्थ राजपत्रित वेतनमान वाले शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों के सभी तरह की छुट्टी के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे। इसमें यह भी निर्धारित किया गया है कि कौन अधिकारी किस छुट्टी को स्वीकृति देगा। वहीं जनहित गारंटी अधिनियम के तहत छुट्टियों व अन्य चीजों के आवेदन के निस्तारण की समय सीमा भी तय की गई है।

माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के अनुसार पेंशन पर निर्णय आवेदन से 60 दिन के अंदर, जीपीएफ पर आवेदन से 30 दिन के अंदर, चिकित्सा अवकाश पर आवेदन से 15 दिन के अंदर, चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर निर्णय आवेदन से 60 दिन के अंदर, वेतन भुगतान पर 15 दिन, आकस्मिक अवकाश पर उसी दिन, मातृत्व अवकाश पर 15 दिन, चयन व प्रोन्न्त वेतनमान पर 30 दिन में निर्णय लेना होगा। उन्होंने इसके लिए प्रथम व द्वितीय अपील की भी तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें