फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : शासन ने किया सात पीसीएस अफसरों का तबादला, इनमें से दो का निरस्त

Sun, 07 Aug 2022 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP News: इनमें से दो पीसीएस अधिकारियों का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त करते हुए यथावत तैनात किया गया है। जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय को तबादला उप भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ के पद पर किया गया था, जिसे निरस्त करते हुए उन्हें जौनपुर में ही उसी पद पर बनाए रखा गया है। 
 
विज्ञापन
तबादला - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने शनिवार की देर शाम 7 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इनमें से दो पीसीएस अधिकारियों का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त करते हुए यथावत तैनात किया गया है। जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय को तबादला उप भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ के पद पर किया गया था, जिसे निरस्त करते हुए उन्हें जौनपुर में ही उसी पद पर बनाए रखा गया है। 

विज्ञापन


मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता का मीरजापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर किए गया स्थानांतरण रद्द करते हुए अपर नगर आयुक्त, बरेली के पद पर तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय के पूर्व में किए गए मुख्य राजस्व अधिकारी, जौनपुर के पद पर तबादले को निरस्त करते हुए उन्हें मुख्य राजस्व अधिकारी मीरजापुर की जिम्मेदारी दी गई है। 

प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ/निगम, लखनऊ वैभव मिश्रा का पहले एडीएम प्रशासन मेरठ के पद पर तबादला किया गया था, जिसे निरस्त करते हुए उनकी सहकारी चीनी मिल संघ में तैनाती यथावत रखी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व, बागपत अमित कुमार द्वितीय को एडीएम प्रशासन मेरठ बनाया गया है। आगरा के नगर मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान को एडीएम वित्त एवं राजस्व, बागपत और लखनऊ के एसडीएम आनंद कुमार सिंह को आगरा का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें