प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 का आयोजन 15-16 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों में होगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार शाम को पीईटी-2022 की नई तारीख का एलान किया। इससे पहले पीईटी 18 सितंबर को प्रस्तावित की गई थी। पीईटी के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।