फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा 155 घंटे का लगातार सफाई अभिया, बापू को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Mon, 16 Sep 2024 09:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर विशेष अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। इस अभियान के तहत 155 घंटे का लगातार सफाई अभियान चलाकर बापू को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मंगलवार से आगामी 2 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर स्वच्छता व साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सभी नगरीय निकायों में 155 घंटे का लगातार सफाई अभियान चलाकर बापू को श्रद्धांजलि दी जाएगी। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने रविवार को निकाय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा में कहा कि पीएम के स्वच्छता संकल्प को पूरा करने के लिए सभी अधिकारी कमर कस लें। कहीं से भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। साइक्लोथॉन, मैराथन व प्लॉग रन, स्वयं सेवी संस्थाओं, युवा मंडल दल, स्वच्छ सारथी क्लब, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति व अन्य संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। नागरिकों की भागीदारी के लिए स्वच्छता श्रमदान कराया जाए।

निकायों में स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम से स्वच्छ स्कूल बनाए जाएं। प्रत्येक निकाय में सर्वश्रेष्ठ स्कूल को ‘स्वच्छ स्कूल’ की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 नगर निगम, 5 नगर पालिका व 10 नगर पंचायतों को सम्मानित भी किया जाए। जिन कूड़ा स्थलों को स्वच्छ किया गया है, वहां सुंदरीकरण कराया जाए।
विज्ञापन


ऐसे स्थानों पर पार्क, उद्यान, बुजुर्गों के बैठने का स्थान, बच्चों के पार्क, ओपन जिम, वेंडिंग जोन बनाए जा सकते है। निकायों के ब्लैक स्पॉट्स को भी चिन्हित करें। जिन निकायों में गंदगी दिखेगी, वहां अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें