फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

Mon, 16 Sep 2024 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में रहीमाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल में पढ़ती है। रविवार रात पूरा परिवार सो रहा था। तभी निजी चालक ललित पाल दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए तो आरोपी भाग निकला। एसओ अनुभव सिंह ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी आरोपी ने रात में घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। पकड़े जाने पर उसके घरवालों ने माफी मांग ली थी। इसलिए उसे छोड़ दिया था। आरोपी करीब छह माह से उनकी बहन से छेड़छा़ड़ कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें