फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश जारी, लापरवाही का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में लापरवाही करने और ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर रहने वाले 26 डॉक्टरों पर गाज गिरी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन सभी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहने और गैर हाजिर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को इन सभी डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। वहीं, तीन चिकित्सकों की दो साल के लिए दो-दो वेतन वृद्धियां रोकीं गई गई हैं और एक को परनिंदा प्रविष्टि दी गई है।

विज्ञापन


जिन डॉक्टरों पर गाज गिरी है उनमें जालौन, बरेली, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, ललितपुर और बलिया के चिकित्सक शामिल हैं। इस सूची में बस्ती, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बहराइच, सहारनपुर और शाहजहांपुर के भी डॉक्टर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोची रामचेत को भेजी सामग्री, बोले- इससे अपना व्यापार शुरू कीजिए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भी


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

मामले में स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात डॉ. नीना वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें