फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा स्नान पर प्रदेश में चलेंगी 1890 अतिरिक्त बसें

Sun, 06 Nov 2022 10:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशनों से अतिरिक्त बसें अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, देवीपाटन व चित्रकूट के लिए रवाना होंगी। निगम मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यात्री 0522-2629857 पर फोन कर बसों के बाबत जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ नवंबर को गंगा स्नान मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम 1890 अतिरिक्त बसें चलाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ये बसें छह से आठ नवंबर तक चलाई जाएंगी। जिन शहरों के बीच श्रद्धालुओं का आवागमन ज्यादा रहता है। उन शहरों के बीच इनका संचालन होगा। 

विज्ञापन


इनमें लखनऊ से 125, अयोध्या से 120, चित्रकूट से 100, देवीपाटन से 125, बरेली से 100, कानपुर से 107, हरदोई से 110, गाजियाबाद से 200, सहारनपुर से 120, इटावा से 60, वाराणसी से 145, गोरखपुर से 80, आजमगढ़ से 80 और अलीगढ़ से 92 बसें चलाई जाएंगी। 

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशनों से अतिरिक्त बसें अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, देवीपाटन व चित्रकूट के लिए रवाना होंगी। निगम मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यात्री 0522-2629857 पर फोन कर बसों के बाबत जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें