फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : लंबे समय से अनुपस्थित विद्युत उत्पादन निगम के 18 कार्मिक बर्खास्त, इन कार्मिकों की सेवा समाप्त...

Mon, 26 Sep 2022 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अधिकारियों ने गायब चल रहे अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार कराई। संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी की गई जिसके बाद 39 कार्मिकों ने अपना त्यागपत्र स्वीकृत करा लिया। इनमें जिनसे बांड भरवाए गए थे उनसे 71 लाख रुपये जमा भी कराए गए। बाकी 18 कार्मिकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
बर्खास्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 18 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बिना सूचना या अवकाश स्वीकृत कराए नदारद रहने पर इन कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एम. देवराज की ओर से बुलाई गई समीक्षा बैठक में बिजली परियोजनाओं में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के लंबे समय से बिना सूचना के गायब रहने की जानकारी मिली थी। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कई अधिकारी व कार्मिक वर्षों से बगैर सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। न ही उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र  दिया और न ही कोई सूचना दी है। इस पर देवराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे कार्मिकों को विधि सम्मत तरीके से हटाया जाए। उनका कहना था कि इससे जहां एक तरफ विभागीय कामकाज प्रभावित होता है वहीं अन्य योग्य और बेरोजगार लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है।

विज्ञापन


देवराज के निर्देश के बाद विद्युत उत्पादन निगम के अधिकारियों ने गायब चल रहे अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार कराई। संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी की गई जिसके बाद 39 कार्मिकों ने अपना त्यागपत्र स्वीकृत करा लिया। इनमें जिनसे बांड भरवाए गए थे उनसे 71 लाख रुपये जमा भी कराए गए। बाकी 18 कार्मिकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। तीन कार्मिकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।

इन कार्मिकों की हुई सेवा समाप्त
जिन कार्मिकों को बर्खास्त किया गया है उनमें हरदुआगंज परियोजना के विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर तैनात बबिता व हरदुआगंज परियोजना में रसायनज्ञ श्रेणी-2 ललितेश, श्रमिक सुनील जार्ज, अनपरा में तैनात टीजी-2 प्रशांत पांडेय, श्रमिक दशाराम, पनकी में तैनात टीजी-2 प्रदीप कुमार, धावक संजय कुमार व सहायक अमर सिंह, अनपरा में तैनात श्रमिक अरूण कुमार सिंह व दूधनाथ, पनकी में तैनात अनुसेवक साधना बाथम, श्रमिक रज्जन लाल, ओबरा में तैनात श्रमिक संतोष कुमार, सुनील कुमार, रसायनज्ञ श्रेणी-2 मुन्ना प्रसाद गुप्ता, रसायनज्ञ श्रेणी-2 प्रवीन सिंह , टीजी-2 अशोक कुमार, पारीछा में तैनात श्रमिक उरूज अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें