फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा, 17 नगर निगमों और गौतमबुद्धनगर को जल्द घोषित करें सेफ सिटी

Fri, 06 Oct 2023 11:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि सभी 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर को जल्द सेफ सिटी घोषित करने के लिए काम पूरा करने की तिथि निर्धारित की जाए। इसके बाद ये शहर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि सभी 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर को जल्द सेफ सिटी घोषित करने के लिए काम पूरा करने की तिथि निर्धारित की जाए। इसके बाद ये शहर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सेफ सिटी परियोजना और मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत समस्त 10,417 महिला बीट के लिए पहले चरण में 1100 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की व्यवस्था की जाए। तीन हजार पिंक बूथ बनाने के पहले चरण में नौ जिलों के 20 धार्मिक स्थलों पर इसकी स्थापना हो। बैठक में बताया गया कि 17 नगर निगमों व गौतमबुद्धनगर में इंटीग्रेशन के लिए 21,968 कैमरों की पहचान की गई है। सिटी बसों, ओला व ऊबर आदि में सीसीटीवी कैमरे व पैनिक बटन लगाते हुए यूपी-112 से इंटीग्रेट करने के लिए टेस्टिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें