फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepotsav in Ayodhya : अयोध्या में दीपोत्सव पर जलेंगे 14.50 लाख दीये, बनाएंगे नया रिकॉर्ड

Sat, 10 Sep 2022 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Deepotsav in Ayodhya : पिछले साल यहां 9.41 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने 11.32 लाख दीये एकसाथ प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।  अब यूपी का पर्यटन व संस्कृति विभाग इसी रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या में दीपोत्सव file pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में 14.50 लाख दीये एकसाथ प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बनाएगा जाएगा। पिछले साल यहां 9.41 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने 11.32 लाख दीये एकसाथ प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


अब यूपी का पर्यटन व संस्कृति विभाग इसी रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर रहा है। विभागीय मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दीपोत्सव पर पिछले साल की तरह इस बार भी पर्यटन विभाग द्वारा रामायण पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 

राम की पैड़ी पर पहली बार भव्य ड्रोन शो होगा, इसमें 500 ड्रोन शामिल होंगे। वहीं 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर-शो इस बार भी होगा। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में अयोध्या में विभिन्न मंदिरों, स्मारकों, घाटों और मुख्य मार्गों आदि की सजावट का प्रस्ताव है। इसके अलावा गत वर्ष की भांति इस बार भी भव्य ग्रीन फायर क्रैकर शो करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें