फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Election : भाजपा में यूपी के नेताओं का दबदबा बढ़ा, नए प्रभारियों में छह उत्तर प्रदेश से

Sat, 10 Sep 2022 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Mission Election :  पार्टी की ओर से शुक्रवार को घोषित 15 प्रदेशों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची में छह नाम यूपी से है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी और डॉ. राधामोहन अग्रवाल को भी प्रदेश प्रभारी बनाकर उनका कद बढ़ाया है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की राजनीति में यूपी के नेताओं का दबदबा बढ़ा है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को घोषित 15 प्रदेशों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची में छह नाम यूपी से है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी और डॉ. राधामोहन अग्रवाल को भी प्रदेश प्रभारी बनाकर उनका कद बढ़ाया है।

विज्ञापन


2016 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद से लक्ष्मीकांत बाजपेयी हाशिए पर चल रहे थे। पार्टी ने गत वर्ष उन्हें फिर सक्रिय करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल करने के लिए चलाए गए अभियान का प्रभारी बनाया। हालही में बाजपेयी को राज्यसभा सदस्य बनाया गया। उसके बाद उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक भी नियुक्त किया गया। अब पार्टी ने उन्हें झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव में गोरखपुर के पूर्व विधायक डॉ. राधामोहन अग्रवाल का टिकट काटकर पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद पार्टी ने डॉ. राधामोहन को राज्यसभा भेजा। अब उन्हें लक्षद्वीप का प्रभारी और केरल का सह प्रभारी बनाकर कद बढ़ाया है। नोएडा में श्रीकांत त्यागी विवाद के बाद त्यागी समाज के निशाने पर आए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा को पार्टी ने त्रिपुरा का प्रभारी बनाया है। इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया को मध्यप्रदेश में सह प्रभारी बनाया है वहीं बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार में सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


संगठन महामंत्री भी यूपी से
राजस्थान में भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, गुजरात भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर, झारखंड भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, झारखंड व बिहार भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र कुमार भी यूपी से ही है।

प्रभारी और सह प्रभारी बनाया तो चुनाव कैसे लड़ेंगे
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी तैनात किए गए है। पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया और बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। चर्चा शुरू हो गई है कि तीन सांसदों को प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है तो वह लोकसभा चुनाव के समय अपने प्रभार और सह प्रभार वाले राज्यों में चुनावी व्यवस्था संभालेंगे या खुद लोकसभा लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें