फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने 11 अफसरों को मिली तैनाती

Thu, 08 Sep 2022 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लल्लन प्रसाद साहू को बांदा से जोनल कार्यालय वाराणसी, सईद अहमद को कुशीनगर से पीएसी मुख्यालय और अंबिका चरण श्रीवास्तव को बुलंदशहर से यातायात मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 13 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें निरीक्षक (गोपनीय) से पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय) बने 11 अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


लल्लन प्रसाद साहू को बांदा से जोनल कार्यालय वाराणसी, सईद अहमद को कुशीनगर से पीएसी मुख्यालय और अंबिका चरण श्रीवास्तव को बुलंदशहर से यातायात मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। जितेंद्र बाबू मथुरा से सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ और कृष्ण चंद्र सिंह को पुलिस मुख्यालय कार्मिक से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह गाजियाबाद में तैनात राज कुमार को वहीं पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात मलखान सिंह को तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, सरयू प्रसाद शर्मा को लखनऊ नगर से सतर्कता अधिष्ठान, रवि कुमार वर्मा को मैनपुरी से डीजीपी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। देशराज को प्रयागराज और बाल गोविंद को भ्रष्टाचार निवारण संगठन कार्यालय में ही प्रोन्नति के बाद वहीं पर तैनाती दे दी गई है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय माया राय को उन्नाव और श्योदान सिंह को ईओडब्ल्यू से पीएसी 49वीं वाहिनी गौतमबुद्धनगर में सहायक सेनानायक के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें