फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंडो-नेपाल सीमा पर डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 लाख है कीमत

Tue, 02 Dec 2025 04:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, (रुपईडीहा) बहराइच

सार

बरामद की गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 लाख रुपये से अधिक है।  मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नेपाली तस्कर चरस के साथ गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडो–नेपाल सीमा पर मंगलवार को रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने एक नेपाली तस्कर को 1 किलो 592 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 लाख से अधिक बताई जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय रवाना किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


भारत नेपाल सीमा पर नोमेंसलैंड की निगरानी के लिए थाने के उप निरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी तथा एसएसबी इंस्पेक्टर ऋतुराज की संयुक्त टीम सोमवार की रात 11:14 बजे इंडो–नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 651/01 के पास गश्त पर थी। उसी समय नेपाल के जाजरकोट जिले के बारेकोट ग्रामीण नगरपालिका वार्ड नंबर आठ निवासी रण वहादुर सिंह सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आता मिला। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 592 ग्राम अवैध चरस मिली।

ये भी पढ़ें - कफ सिरप कांड: STF की एक और बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह भी धरा गया; पूर्व सांसद धनंजय का है करीबी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हादसा: धड़ाम… और धधकने लगी बस, धमाके से खुलीं यात्रियों की आंखें; भयावह मंजर देख कांप गए, तस्वीरें


पकड़े गए नेपाली नागरिक ने बताया कि चरस की यह खेप उसे भारतीय सीमा क्षेत्र में पहुंचाने का जिम्मा मिला था। बरामद चरस को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक 45 लाख से अधिक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें