फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी नीट-2016 की स्टेट मेरिट जारी, टॉप 15 में छह बेटियां

Fri, 02 Sep 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी नीट-2016 की स्टेट मेरिट लिस्ट शुक्रवार शाम को जारी कर दी गई। केजीएमयू की देर शाम जो मेरिट लिस्ट जारी की है। उसमें पहले व दूसरे स्थान पर लड़कों ने कब्जा जमाया है। जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर लड़कियां हैं।
विज्ञापन


टॉप 15 में कुल छह लड़कियां हैं। हालांकि इस मेरिट लिस्ट में शामिल अधिकतर छात्र-छात्राओं ने दिल्ली के टॉप मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश ले लिया है। यूपी और केजीएमयू के हिस्से में टॉप 15 में से दो या तीन छात्र-छात्राएं मिलेंगे।

यूपी में मेरिट में पहले नंबर पर रहे गोंडा के उत्कर्ष आनंद ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 10 थी। इसी तरह दूसरे नंबर रहे मेरठ के प्रियाज मिश्रा ने भी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को चुना है।
विज्ञापन


चौथे नंबर पर आयी निहारिका वार्ष्णेय ने दिल्ली मेडिकल कॉलेज को प्रवेश के लिए चुना है। 10वें नंबर पर आयी ग्रेटर नोएडा निवासी प्राची बाजपेई ने लेडी हार्डिंग दिल्ली, 11 नंबर पर आए हरिद्वार के क्षितिज चौहान ने मौलाना आजाद को प्रवेश के लिए चुना है।
विज्ञापन

इन्होंने प्राप्त की ये रैंक

डेमो पिक
वाराणसी निवासी किंजा अंसारी ने भी वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज, 13वीं रैंक के मथुरा निवासी मधुसूदन गुप्ता ने एनएएमसी में प्रवेश ले लिया है।

14वीं रैंक पर आए अलीगंज लखनऊ के आयुष चंद ने अभी तय नहीं किया है वह कहां प्रवेश लेंगे। हालांकि वह तीन सितंबर को केजीएमयू में काउंसलिंग में शामिल होंगे।

वहीं, पांचवी रैंक पर आए सुलतानपुर लंभुआ निवासी वीर विक्रम सिंह ने ऑल इंडिया कोटे से केजीएमयू में पहले ही प्रवेश ले लिया है।

परीक्षा नियंत्रण प्रो.एके सिंह ने बताया कि शनिवार से काउंसलिंग तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। अधिक जानकारी केजीएमयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें