फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के सभी मदरसों में लागू हुआ एनसीआरटी पाठ्यक्रम, मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से जारी हुआ आदेश

Thu, 03 Apr 2025 09:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Madrasas of UP: यूपी के सभी मदरसों में  नए शैक्षिक सत्र 2025-26 से राष्ट्रीय शैक्षिक व अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की तर्ज पर पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
मदरसा के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी सहित प्रदेश के सभी मदरसों में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 से राष्ट्रीय शैक्षिक व अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की तर्ज पर पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को इसी सत्र से कक्षा एक से तीन तक एनसीईआरटी की किताबें दी जाएंगी। इस संबंध में मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


सभी मदरसों में बेसिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर इस साल से बच्चों को एनसीईआरटी की किताबें दी जाएंगी। इस संबंध में मदरसा बोर्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग अपने विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर रहा है। इसी प्रकार से प्रदेश के मान्यता प्राप्त राज्यानुदानित मदरसों में भी चरणबद्ध तरीके से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है।

ये है उद्देश्य
मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्राथमिक स्तर की शिक्षा में एकरूपता को लाना है।

मदरसों में लागू होगी व्यवस्था 
शैक्षिक सत्र 2023-24 से बेसिक शिक्षा की तरह मदरसों में कक्षा एक से आठ तक एससीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू है। अब जिस तरह से सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया गया है वही व्यवस्था मदरसों में भी लागू की जा रही है।- आरपी सिंह रजिस्ट्रार
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें