फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में एनसीसी इंस्पेक्टर की बेटी की गला रेतकर हत्या, प्रेमी घायल मिला; बड़ी बहन ने देखी खून से लथपथ लाश

Wed, 05 Aug 2026 05:38 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एनसीसी इंस्पेक्टर की बेटी घर में गला कटा मिला, जबकि उसका प्रेमी घायल अवस्था में मिला। बड़ी बहन ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपत खेड़ा कॉलोनी में बुधवार को 17 वर्षीय छात्रा की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके पर उसका प्रेमी भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतका स्मृति (17) ने हाल ही में टीएस मिश्रा कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। उसके पिता शैलेंद्र पांडे सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में कानपुर में एनसीसी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह पत्नी के साथ अमेठी स्थित पैतृक गांव गए थे, जबकि स्मृति घर पर अकेली थी। बुधवार को कॉलेज से लौटी उसकी बड़ी बहन ने पहली मंजिल पर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो स्मृति खून से लथपथ पड़ी थी। उसने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया

सूचना मिलते ही पारा पुलिस, फोरेंसिक टीम, एसीपी काकोरी, एडीसीपी तथा डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घटनास्थल से गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्रा के घर में अकेले होने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। घायल युवक से पूछताछ, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के कारणों और पूरी घटना का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें