फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ से सीधे जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, इंडिगो की तरफ से शुरू होगी उड़ान; शेड्यूल हुआ जारी

Mon, 17 Nov 2025 07:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow to Navi Mumbai: यूपी से सीधा नवी मुंबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए जल्द फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 
विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट नवी मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ने जा रहा है। पहली उड़ान क्रिसमस पर इंडिगो की ओर से शुरू की जा रही है, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है तथा बुकिंग खोल दी गई है।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमाैसी से दिल्ली के लिए सर्वाधिक सर्वाधिक उड़ानें मुंबई के लिए ही हैं। अब अमौसी से नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए भी उड़ान शुरू हो रही है। 25 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान शुरू होगी। यह कनेक्टिविटी मुंबई शहर के मुख्य हवाई अड्डे पर निर्भरता को कम करेगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से यात्रियों का मुंबई शहर के भारी ट्रैफिक से जूझना भी नहीं पड़ेगा। उनके दो से तीन घंटे बचेंगे। पनवेल, खारघर, नेरुल, वाशी, उरण और तलोजा जैसे इलाके नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास हैं। पुणे एक्सप्रेसवे भी नजदीक है। इसके साथ ही कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के यात्री भी नवी मुंबई एयरपोर्ट के जरिये आसानी से सफर कर सकेंगे।

यह है समयसारिणी
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-829 अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 6ः05 बजे उड़ान भरकर सुबह 8ः05 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी। विमान का किराया 6296 रुपये चल रहा है। वापसी में इंडिगो की उड़ान 6ई-830 नवी मुंबई एयरपोर्ट से शाम 7ः30 बजे टेकऑफ कर रात 9ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वापसी में विमान का टिकट 6743 रुपये चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें