फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Murder Case : मां ने बेटियों संग मिलकर अपने प्रेमी को मौत की नींद सुलाया... फिर लाश को देख कर कांपती रही

Tue, 09 Dec 2025 07:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लिव इन पार्टनर पर है। प्रेमिका ने इंजीनियर का चाकू से गला काट दिया। प्रेमिका ने खुद फोन कर पुलिस को प्रेमी की हत्या करने की जानकारी दी। मां और बेटियां पांच घंटे तक शव के साथ में रहे।
 
विज्ञापन
मृतक युवक व बिस्तर पर फैला खून। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बीबीडी के सलारगंज इलाके में एवेरडी कंपनी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी प्रेमिका ने कबूला है कि सूर्य प्रताप उनकी बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर हत्या की थी। वारदात में उसकी दोनों बेटियां भी शामिल थी। मंगलवार को बीबीडी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसकी बेटियों को बालिका सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ में इस बात का कबूला है कि सूर्य प्रताप सिंह उनकी बड़ी बेटी पर गलत नजर रखता था। कई बार वह छेड़छाड़ भी कर चुका था। इतना ही नहीं आरोपी विरोध करने पर मारपीट भी करता था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि रविवार की रात सूर्य ने बड़ी बेटी को कमरे में बंद कर मारा पीटा। इस पर मां व उसकी छोटी बेटी ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और बड़ी बेटी को बचाया। 

इसके बाद सूर्य व आरोपी महिला के बीच झगड़ा होने लगा। आरोपी महिला किचन से चाकू उठाकर ले आई। मां-बेटियों ने सूर्य को फर्श पर गिरा दिया। महिला ने चाकू से सूर्य का गला रेत दिया। कुछ देर छटपटाने के बाद सूर्य की मौत हो गई।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि फिलहाल जांच में आरोपी महिला व उसकी दो बेटियों की भूमिका मिली है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बेटियों को बालिक सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस की विवेचना जारी है। सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है।




 

सीसीटीवी कैमरे से रखता था नजर

आरोपी महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सूर्य उनकी दोनों बेटियों को घर से निकलने नहीं देता था। निगरानी के लिए उसने तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे और उसका एक्सेस उसके मोबाइल फोन पर था। यहां तक आरोपी ने महिला की बड़ी बेटी की बीच में पढ़ाई भी बंद करवा दी थी। इस साल किसी तरह महिला ने बड़ी बेटी का इंटर में दाखिला कराया था। महिला ने यह भी बताया कि बीबीडी स्थित मकान सूर्य के नाम पर है, पर जमीन सूर्य की है और मकान उसने अपने रुपये से बनवाया था।
 

lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गाल की नस कटी, सीने के पास मिला घाव का निशान

मंगलवार को सूर्य प्रताप सिंह का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गल की नस कटी मिली। सीने के पास भी धारदार हथियार से वार के निशान मिले। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भैंसाकुंड में सूर्य प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।

 
विज्ञापन

पिता का दावा-बेटियां अकेले हत्या नहीं कर सकती 

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सूर्य प्रताप सिंह के पिता नरेंद्र सिंह का कहना है कि उनका इस बात का शक है कि बेटे की हत्या में अकेले मां-बेटियों का हाथ नहीं है। घटना में किसी और की भी संलिप्ता हो सकती है। उन्होंने आरोपी महिला के मोबाइल फोन की डिटेल चेक करने की मांग भी पुलिस से की है। उनका कहना अभी वही है कि आरोपी महिला ने बेटियों संग मिलकर मकान हड़पने के लिए बेटे की हत्या की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें