फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मुकुल सिंघल बने राजस्व परिषद के चेयरमैन, देवेश, सुरेश चंद्रा, मनोज व दीपक को अतिरिक्त प्रभार

Thu, 01 Jul 2021 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

29 अप्रैल को दीपक त्रिवेदी के निधन के बाद से यह पद खाली पड़ा था। इससे प्रशासनिक से लेकर न्यायिक कार्य तक प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन
आईएएस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो महीने बाद सरकार ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर तैनाती कर ही दी। बुधवार रात हुए प्रशासनिक फेरबदल में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंह को राजस्व परिषद का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया। 29 अप्रैल को दीपक त्रिवेदी के निधन के बाद से यह पद खाली पड़ा था। इससे प्रशासनिक से लेकर न्यायिक कार्य तक प्रभावित हो रहे थे। इसके अलावा चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रेणुका कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त हो जाने के बाद अपर मुख्य सचिव पंचायती राज व ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह को राजस्व विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा को नियोजन व विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये विभाग अभी तक कु मार कमलेश संभाल रहे थे जो बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें