फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उत्तर की ओर खिसका मानसून ट्रफ कराएगा बरसात, आज 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; जानिए पूर्वानुमान

Mon, 27 Jul 2026 06:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश बनी रह सकती है। 
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को उत्तर प्रदेश में मौसम का तेवर एक बार फिर बदला नजर आया। तराई क्षेत्र में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बांदा, उरई, बरेली और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से 27 से 30 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

सोमवार के लिए बहराइच और लखीमपुर खीरी में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 17 जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बहराइच, लखीमपुर खीरी सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं आस पास के क्षेत्रों में।

विज्ञापन

आज लखनऊ में हो सकती है बारिश

 राजधानी में रविवार को उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर तेज धूप और हवा में नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स ऊंचा रहा। इसकी वजह से दोपहर के समय लोगों को काफी बेचैनी महसूस की। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़त भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को देर-सवेर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। शहर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में बूंदाबांदी का दौर देखने को मिल सकता है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ दोबारा उत्तर की ओर खिसका है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हुआ है। 27 से 30 जुलाई के बीच लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें