बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी व आसपास के इलाकों में।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
राजधानी में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।शुक्रवार को दोपहर बाद गोमतीनगर, हजरतगंज, महानगर और पुराने लखनऊ के इलाकों में हल्की फुहारें पड़ी। इस बूंदाबांदी से दिन के पारे में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और शाम को मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।